1 महीने में 1.65 करोड़ रुपए कराए रिफंड:साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 शिकायतों का निपटारा; दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन साइबर सी’ के तहत 2 से 31 जनवरी के दौरान साइबर सेल और थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। एसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 100 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस ने पीड़ितों के खातों में 1.65 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वापस करवाने में सफलता प्राप्त की। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर साइबर सेल ने खोए हुए लगभग 140 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपए है। विशेष रूप से, वर्ष 2024 में एंटीवायरस और साइबर सेल अभियान के दौरान लगभग 350 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। पुलिस के अनुसार, साइबर पोर्टल की शुरुआत से अब तक कुल 1 करोड़ 22 लाख 60,544 रुपए की राशि को होल्ड करवाकर पीड़ितों के खातों में वापस जमा करवाया गया है। यह अभियान साइबर अपराधों से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने में काफी कारगर साबित हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *