बालोद| शनिवार को गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खलारी में भांजी के शोक कार्यक्रम में पहुंचे मामा तोसेन साहू (33) निवासी कठिया की तालाब मंे डूबने से मौत हो गई। तालाब में नहाने के दौरान गहरा पानी में चला गया। चार दिन पहले ही कुएं में गिरकर डूबने से कक्षा 6वीं की छात्रा योग्यता साहू(12) की मौत हुई थी। जिसके बाद शोक कार्यक्रम में शामिल होने मामा अपने परिवार के सदस्यों के साथ आया था।


