युवक को गोली मारने के प्रयास में दो और गिरफ्तार:कंचनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अतर सिंह के बाद केशव और हरवेन्द्र को पकड़ा

कंचनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अतर सिंह उर्फ भडाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना 25 अगस्त 2025 को हुई थी। लालौनी गांव में पप्पू की बगिया के पास कुलदीप (23) पुत्र परीक्षित को गोली मारी गई थी। कुलदीप कंचनपुर थाना क्षेत्र के लालौनी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप को केशव पुत्र मोहन सिंह, हरवेन्द्र पुत्र मोहन सिंह, अतर सिंह भडाना पुत्र उदय सिंह, वकील पुत्र रमुजी, राजवीर पुत्र सोबरन, जीतू पुत्र महेन्द्र सिंह, सत्तू पुत्र राजवीर और महेन्द्र पुत्र सोबरन ने मिलकर अवैध कट्टे से पेट में गोली मारी थी। इस हमले में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद कंचनपुर थाने में मु.न. 254/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 126(2), 352 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी अतर सिंह भडाना को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में वांछित चल रहे शेष दो आरोपी केशव और हरवेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *