कोतवाली थाना क्षेत्र की मंगल विहार कॉलोनी में एक शादीशुदा युवक ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक कलह के चलते युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि मंगल विहार कॉलोनी निवासी युवक राजकुमार (35) पुत्र राजेश ने खुद के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करा दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है, जिसे लेकर युवक ने सुसाइड किया है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक राजकुमार कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चला गया था, जो सोमवार को अपने कमरे में सो रहा था। उसने अपने कमरे में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले की जब परिजनों को भनक लगी तो दरवाजे को तोड़कर युवक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव का पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।


