युवक ने काटा खुद का गला:हाथ, गर्दन पर ब्लेड से मारे कई कट

पाली में एक युवक ने अपने हाथ और गले पर खुद के कई कट लगाए। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के प्रताप नगर में रहने वाले संजय नाम के युवक ने नशे में खुद के गले और हाथ पर ब्लेड से कई बार कट लगाए। जिससे खून बहने लगा। युवक को परिजन सोमवार देर शाम को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया कि युवक के हाथ और गले में कई जगह ब्लेड के कट के निशान मिले। जिससे उसका काफी खून बहा। गनीमत रही कि युवक को कोई गहरा घाव नहीं हुआ। युवक ने ऐसा क्यों किया। इसको लेकर पुलिस पूछताछ जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *