दमोह के हटा थाना क्षेत्र में रितेश बंसल नामक युवक की आत्महत्या के मामले में बंसल समाज के लोगों ने शनिवार दोपहर हटा थाने पहुंचकर एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिसकर्मियों पर परिजनों को धमकी देने का आरोप समाज के लोगों ने मांग की है कि जिन लड़कियों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उनसे पूछताछ की जाए। साथ ही, जिन पुलिसकर्मियों ने परिजनों को धमकी दी थी, उन पर भी ठोस कार्रवाई की जाए। परिजनों के अनुसार, 20 दिसंबर को उनके बेटे रितेश पर तीन लड़कियों ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन आरोपों से आहत होकर रितेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने इन आरोपों को गलत बताया था।
पुलिस ने युवक को जेल भेजने की दी थी धमकी परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके घर पहुंची थी और बेटे को जेल भेजने की धमकी देते हुए घर गिराने की बात भी कही थी। उनका कहना है कि झूठे आरोपों और पुलिस की धमकी से आहत होकर ही बेटे ने यह कदम उठाया, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। झूठे आरोप लगाने वाली लड़कियों के बयान दर्ज करने की मांग पन्ना जिले के पवई से आए बंसल समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बंसल ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस मामले की उचित जांच हो और झूठे आरोप लगाने वाली लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएं। उन्होंने यह भी मांग की कि उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने पीड़ित परिवार को बेटे को जेल भेजने की धमकी दी थी और घर गिराने की बात कही थी। टीआई बोले-मामले की हो रही जांच
हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि रितेश बंसल की आत्महत्या के मामले में समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया है। जिसमें उचित कार्रवाई की मांग कही गई की गई है। पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है साथ ही जो पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं उसमें कोई ठोस तथ्य नहीं है लेकिन उसकी भी जांच की जा रही है।


