युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद के पेट में चाकू मार लिया। मोबाइल पर बात करते-करते युवक ने ऐसा किया। उसके दोस्त एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए और भर्ती करवाया। मामला कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का है। मोबाइल पर बात करते हुए आया गुस्सा भीमगंज मंडी थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया- युवक रजत पांडे (30) रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी का रहने वाला है। वह मंगलवार देर रात अपने दोस्तों के साथ अन्नपूर्णा रसोई में खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद रंगपुर पुलिया के नीचे रजत फोन पर बात कर रहा था। बात करते-करते अचानक गुस्सा हुआ और अपने पेट में दो बार चाकू मार दिया। दोस्त उसे एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए। युवक आईसीयू में है। 3 साल पहले काटी थी हाथ की नस युवक के साथी दोस्तों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले भी रजत ने अपने हाथों की नसें काटी थी। यह किसी युवती से बात करता है। आपस में बातचीत के दौरान युवक ने चाकू मार लिया।


