जयपुर नगर निगम की मालवीय नगर जोन में कार्रवाई:4 लाइब्रेरी और 4 अवैध निर्माण किए सीज; हाइकोर्ट के आदेश पर बरकत नगर में की कार्रवाई

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मालवीय नगर जोन की टीम ने आज शहर में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करके अवैध निर्माण को सीज किया है। इस दौरान जिन स्थानों पर अवैध तरीके से भवन बनाए जा रहे थे उनको 180 दिन के लिए सीज किया है। वहीं बरकत नगर, महेश नगर एरिया में संचालित लाइब्रेरी को सीज किया है। ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश की पालना में की गई। मालवीय नगर जोन उपायुक्त प्रियवृत सिंह चारण ने बताया- राजस्थान हाईकोर्ट ने बरकत नगर, महेश नगर एरिया में कोचिंग, लाइब्रेरी के संचालन को बंद करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में 17 फरवरी को सुनवाई है, जिसकी पालना रिपोर्ट में आज ये कार्रवाई करते हुए बरकत नगर एरिया में 4 लाइब्रेरी को सील किया है।
सीज की गई लाइब्रेरी में प्लांट नं. 4 गली नं. 18 बरकत नगर श्रीराधा कृष्ण लाइब्रेरी, प्लांट नं. ए-3 किसान मार्ग, श्री फ्यूचर फर्स्ट लाइब्रेरी, प्लांट नं. ए-7, 8 किसान मार्ग बरकत नगर श्रीराधा कृष्ण लाइब्रेरी और प्लांट नं. ए-13 बरकत नगर राज लाइब्रेरी को किया सीज। इन जगहों पर अवैध निर्माण सीज 8 अवैध निर्माण और लाइब्रेरिज को किया सीज जोन उपायुक्त ने बताया- प्लाट नं. बी-140 विजयपथ तिलक नगर, प्लांट नं. 454 गली नं. 3 राजापार्क, प्लांट नं. 97 गुरुनानकपुरा राजापार्क और प्लांट नं. बी-67 बजाज नगर में हो रहे अवैध निर्माण को 180 दिनों के लिए सीज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *