बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के भावना विहार इलाके में एक युवक ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर पर काम करने आई मेड ने युवक को पंखे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को नीचे उतार एमबीबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी रखवाया। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुट गई। बोरखेड़ा थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि एक युवक प्रियांशु सोनी (22) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घर काम करने आई मेड ने युवक को पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बोरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पंखे से उतार कर एमबीबीएस हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की मां कुम्भ स्नान के लिए गई थी और पिता की पहले मौत हो चुकी है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


