6 साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:एनडीपीएस के तहत दर्ज हैं कई मामले, जालोर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

जालोर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए जालोर-सांचौर में एनडीपीएस के तहत 6 साल से वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिलेभर में ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है। इसके तहत जालोर-सांचौर थाने में एनडीपीएस के मामले में पिछले 6 साल से आरोपी नरेशपुरी आरोपी वांछित चल रहा है। बार-बार ठिकाने बदल-बदल कर जोधपुर, नागौर, अजमेर, जयपुर, मुम्बई, और गोवा में फरारी काट रहा था। कुछ दिन पहले सूचना मिली कि नरेशपुरी जोधपुर में आया हुआ है। पुलिस टीम ने सभी सूचनाओं को पुख्ता किया। इसके बाद सूचना मिली कि वांछित आरोपी नरेशगिरी क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने जाएगा। इस पर टीम द्वारा जोधपुर कि किक्रेट एकेडमी में पूरी निगरानी रखी। वही 15 फरवरी को वीरू किक्रेट एकेडमी से किक्रेट खेल कर जाते समय टीम द्वारा इनामी आरोपी जोधपुर के पाल रोड के गजानंद नगर निवासी नरेश पुरी(36) पुत्र नारायण पुरी गोस्वामी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। कार्यवाही टीम में किशन गहलोत, त्रिलोक सिंह, मनीष, ओमकार सिंह सहित कोतवाली थाने की टीम रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *