भास्कर न्यूज |अमृतसर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने युवक पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, शंकर और रिशि निवासी सियालकोट के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सूरज सिंह निवासी छेहर्टा ने बताया कि आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से पिस्तौल से गोलियां चलाई है। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों का जल्द काबू कर लिया जाएगा।


