झालावाड़ के जुवारी मोहल्ले में एक युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित अल्फेज उर्फ रिंकू अपने मामा के घर जा रहा था। आरोपियों ने उसे पकड़कर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी जांघ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि मोना, सलमान और यासर नाम के तीन आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया। यह रंजिश एक पुराने विवाद से जुड़ी है। इससे पहले आरोपी उसकी नानवेज की दुकान पर आकर मारपीट कर चुके थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 22 जनवरी को केस दर्ज किया था और 25 जनवरी को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन घायल युवक को झालावाड़ अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


