पाली में एक सैलून में घुसकर युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। सीओ बाली राजेश यादव ने बताया कि रानी थाना क्षेत्र के नाडोल में 15 दिसम्बर की शाम को विक्रम पुत्र गोरधन अपने सैलून में बैठकर मोबाइल देख रहा था। इतने में तीन युवक उसकी शॉप में घुसे और उस पर चाकू से कई बार किए उसे घायल कर फरार हो गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में उसने बताया था कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले छगनलाल से उसका अलाव तापने की बात को लेकर कहासूनी हुई थी। वह अपने साथियों के साथ उसकी शॉप में घुसा और उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की। जिसने नाडोल निवासी 28 साल के छगनलाल पुत्र बाबूलाल और 22 साल के अनिल पुत्र महेश कुमार को गिरफ्तार किया। मामले में नाडोल निवासी गुलाब पुत्र हीराराम फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है।


