युवक पर जानलेवा हमले का मामला:3 बदमाश गिरफ्तार, 2 हिस्ट्रीशीटर फरार, गाड़ी साइड देने की बात पर पीटा था

अजमेर में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी को साइड देने की बात को लेकर युवकों का झगड़ा हुआ था। पूर्व में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से एक बोलेरो कार जब्त की गई है। मामले में फरार 2 हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गेगल थाना प्रभारी थाना अधिकारी भवानी सिंह ने बताया- 30 दिसंबर 2024 को लाडपुरा निवासी सुमेर सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि 29 दिसंबर की रात 11 बजे उसका भाई सूरज अपनी बाइक से लाडपुरा आ रहा था। तब एक बोलेरो में बैठे लोगों ने सूरज सिंह का पीछा कर लाडपुरा अंडरपास पर रुकवाकर उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 3 आरोपी गिरफ्तार भवानी सिंह ने बताया कि 4 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माना उर्फ सुनील, विष्णु गुर्जर, कमलेश गुर्जर, जसराज गुर्जर और सूरज खींची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान जारी रखते हुए आरोपी कोटड़ा निवासी जयदेव गुर्जर(25) घुघरा निवासी मनीष गुर्जर(23) और कांकरदा निवासी कपिल गुर्जर (21) को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार 2 हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बर्थडे पार्टी के नाम पर करते शराब पार्टी आरोपियों से पूछताछ में सामने आया- वारदात में शामिल सुनील हाकला व मोनू गुर्जर जो सिविल लाइन थाने के हिस्ट्रीशीटर है, जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज है। दोनों ने एक संगठन अपराध का गिरोह बना रखा है, जो बर्थडे पार्टी के नाम से एक जगह एकत्रित होकर शराब पार्टी करते हैं और आसपास के क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ने के लिए लोगों के साथ मारपीट करते हैं। मामले में घायल सूरज रावत के साथ गाड़ी को साइड देने की बात को लेकर मारपीट की थी। यह खबरे भी पढ़े…… आपसी कहासुनी में हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर हमला किया:बाइक रुकवाकर लाठी-डंडे मारे, गांव जाने के बाद साथियों को लेकर आया था युवक पर जानलेवा हमले करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य आरोपी फरार, गाड़ी साइड देने की बात पर पीटा था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *