युवक पर फायरिंग, 4 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में वीरवार रात एक युवक पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि युवक समय रहते जान बचाने में सफल रहा। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। यह घटना 8.45 बजे की है। पीड़ित प्रभसिमरन सिंह निवासी डी ब्लॉक, रणजीत एवेन्यू ने बताया कि 29 जनवरी को वह अपने दोस्तों के साथ बी-ब्लॉक स्थित पोडे़को कैफे में कॉफी पी रहा था। रात करीब 8:45 बजे जब वह कैफे से बाहर निकला, तो सामने जगदीप सिंह निवासी गांव बासरके गिल्ला अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ खड़ा मिला। इसके बाद उसने अपनी पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उसने और आरोपी जगदीप सिंह ने पंजाबी बाग पैलेस का ठेका लिया था। उसी के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी पहले भी उसे जान से मारने की धमकियां दे चुका था । पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *