जिले के इटावा कस्बे में एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग (16) छात्रा ने साथ पढ़ने वाले छात्र से परेशान होकर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा को गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां बर्न वार्ड में नाबालिक छात्रा का इलाज जारी है। छात्रा की मां ने बताया कि मैं खेत पर गई हुई थी। घर पर मेरी बेटी अकेली थी। तब एक लड़का आया और उसे धमकी देकर गया कि मुझसे शादी कर ले वरना मैं तुझे जान से मार दूंगा।
जब वो स्कूल जाती थी तब भी वह लड़का रास्ते में उसे रोक कर परेशान करता था। शनिवार के दिन में नहाने गई तो पीछे से मेरी बेटी ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। जैसे तैसे आग को बुझाया। और गंभीर हालत में इटावा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से कोटा रैफर कर दिया। आग में जलने से शरीर का आधा हिस्सा जल गया अभी कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह लड़का इटावा ही रहता है। हमने लड़के की शिकायत इटावा थाने में दर्ज करवा दी है। इटावा थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि परिजनों ने नाम के युवक के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है जो की उनकी बच्ची को परेशान करता था। युवक से परेशान होकर नाबालिग बच्ची ने डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।


