डोरंडा थाना क्षेत्र में मेकन गेट के पास फेयरवेल पार्टी से लौट रहे 18 साल के आदित्य प्रधान से कुछ युवकों ने पहले रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर उसे धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आदित्य के सिर और माथे के नीचे गंभीर चोट आई है। इस संबंध में आदित्य के पिता संजय प्रधान ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके बेटे के साथ मोहन कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ एल्यिन के साथ सात-आठ लड़कों ने मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों का आपराधिक इतिहास है। मोहन पूर्व में जेल जा चुका है और एल्यिन पूर्व में गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।


