युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर 2 महीने तक किया रेप:मदरसा जाते समय अपहरण कर ले गए मुंबई, वीडियो बनाकर किया शेयर

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतनगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट में 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह 10 फरवरी की सुबह मदरसा में पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में रतनगढ़, रामगढ़ और मंडावा के युवक जीप में आए। वे उसे धमकाकर जीप में ले गए। आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया। युवती को होश आने पर वह एक कमरे में बंद मिली। आरोपियों ने उससे जबरन हस्ताक्षर करवाए। एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया। फिर उसे मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। 25 अप्रैल तक आरोपी नशे की हालत में उसके साथ रेप करता रहा। युवती की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे कमरे से बाहर लाया। इसी दौरान उसकी तलाश में आए परिजन वहां पहुंच गए। युवती ने अपने पिता और भाई को पूरी घटना बताई। आरोपियों ने नशे की हालत में युवती का वीडियो बनाया। इसमें उसे धमकाकर यह कहलाया की वह अपनी मर्जी से आई है। आरोपियों ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली। इस मामले में एक आरोपी की मां, चाचा और बुआ भी शामिल है। पुलिस ने सोमवार को युवती की शिकायत पर रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *