युवती ने पीया इंजन आयल, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर| शहर में रहकर दुकान में काम करने वाली एक युवती ने इंजन आयल पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि चलगली प्रतापपुर निवासी 21 वर्षीय पूर्णिमा दास अंबिकापुर में रहकर एक दुकान में काम करती थी। 8 जनवरी को उसने अपने किराए के मकान में इंजन आयल पी लिया। इसके बारे में तब पता चला, जब उसकी तबीयत खराब हुई। मकान मालिक ने उसके परिजनों को जानकारी दी तो वे अंबिकापुर पहुंचे। पूर्णिमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *