युवती ने शादी से इंकार किया तो हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़ा

भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा किरंदुल थाना क्षेत्र में लगातार महिलाओं से दरिंदगी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले महिला के प्राइवेट पार्ट में कुछ ठोस चीज डाल देने का मामला सामने आया था। अब ग्राम पेरपा के जंगल में 20 जुलाई को पीड़िता को अर्धनग्न अवस्था में बांधकर छोड़कर भाग निकलने का मामला सामने आया है। घटना दिनांक से पीड़िता बोलने की स्थिति में न होने तथा घटना स्थल संवेदनशील होने, अत्यधिक बारिश होने से साक्ष्य मिटने की आशंका को देखते हुए सायबर सेल दंतेवाड़ा द्वारा हजारों नंबरों का एनालिसिस किया गया। इसी दौरान सतीष कुमार मरकाम निवासी ग्राम मुंडीपारा धुरली, थाना भांसी से पूछताछ के दौरान अपना बयान बार-बार बदल रहा था जिससे आरोपी पर संदेह गहराता गया। उससे जुड़े तथ्यों को गहन छानबीन करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सतीष कुमार मरकाम का 02-03 वर्ष पूर्व पीड़िता से जान पहचान हुई थी। तब से पीड़िता की ओर एकतरफा झुकाव था, पीड़िता के समक्ष एक वर्ष पूर्व शादी का प्रस्ताव रखा था किन्तु पीड़िता द्वारा इंकार कर दिया था। इसलिए यह कृत्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *