इंदौर में सिंधी कॉलोनी इलाके के एक गार्डन में युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक की हिंदूवादियों ने पिटाई कर दी। उसे मारते हुए थाने ले गए। बताया जाता है कि वह युवती के साथ एक ही दुकान पर काम करता है। उसे गार्डन में किसी काम के बहाने अपने साथ लेकर आया था। जूनी इंदौर पुलिस ने 22 साल की युवती की शिकायत पर रेहान खान निवासी आजाद नगर पर छेड़छाड़ को लेकर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक हिंदूवादियों के साथ युवती देर रात पहुंची थी। युवती ने बताया कि वह सपना संगीता स्थित एक शॉप में काम करती है। यहां रेहान भी काम करता है। नॉर्मल बातचीत काम के सिलसिले को लेकर होती है। रात में उसने मतलानी गार्डन तक किसी काम के लिए चलने को कहा। यहां बातचीत के दौरान गलत तरीके से टच किया। जबरदस्ती दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान आवाज सुनकर कुछ लोग वहां आ गए। उन्होंने रेहान को पकड़ लिया। परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।


