मुरैना में ग्राहक को लेकर रिश्तेदारों में लड़ाई:युवक को लाठी-डंडों से पीटा, सिर में आई चोट; एसपी ऑफिस में की शिकायत

बुधवार को मुरैना एसपी ऑफिस पहुंचे एक युवक ने अपने चाचा के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद कोतवालीपुलिस ने सुनवाई नहीं की। फरियादी दिलीप सिंह पिता मुन्ना लाल राठौर ने बताया कि वह तुलसी कॉलोनी शिकारपुर का रहने वाला है। वह मुरैना शहर के मारकंडेश्वर मार्केट में ठेला लगाता है। उसके बगल में ही उसके चाचा का लड़का योगेश राठौर भी ठेला लगाता है। घटना 29 दिसंबर 2024 की हैं। रात के 8 बजे योगेश राठौर अपने तीन साथियों के साथ उसके पास पहुंचा। वह सभी लोग लाठी डंडे तथा सरिया से लैस थे। इसके बाद उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उसके सिर पर चोट आई, हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। ग्राहकों को लेकर हुआ था झगड़ा दिलीप राठौड़ ने बताया कि इस झगड़े के पीछे मुख्य वजह ग्राहक है। उसके चाचा के लड़के के कुछ ग्राहक उसके ठेले पर आ जाया करते थे। इस बात से वह बहुत नाराज रहता था। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई थी, उस दौरान योगेश ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। आरोप- कोतवाली पुलिस ने नहीं की सुनवाई युवक ने आरोप लगाया कि वह घटना की शिकायत करने वह कोतवाली थाने गया था। लेकिन वहां उसकी मारपीट की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद शिकायत लेकर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *