युवती से दिनदहाड़े पर्स व मोबाइल की लूट:रोडवेज बस स्टैंड पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात, तलाश में जुटी पुलिस

डूंगरपुर शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवती से लूट की वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश युवती का पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। चित्तौड़गढ़ निवासी काजल पुत्री देवी सिंह अहमदाबाद से बस द्वारा डूंगरपुर पहुंची थी। वह रोडवेज बस स्टैंड पर चित्तौड़गढ़ जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उन्होंने युवती के हाथ से उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया और तुरंत मौके से फरार हो गए। युवती ने बताया कि पर्स में 2 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड थे। वारदात के बाद युवती ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद युवती कोतवाली थाने पहुंची और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *