GGPS के ऋषभ राज का नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चयन:झारखंड टीम बनी उपविजेता, 4 से 10 अक्टूबर तक हुई थी प्रतियोगिता

देहरादून में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित ओपन नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की टीम उपविजेता रही। इस टीम में बोकारो के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS) के छात्र ऋषभ राज ने भी पार्टिसिपेट किया था। यह नेशनल कंपीटिशन 4 से 10 अक्टूबर तक देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमों ने उत्साह, खेलभावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे के साथ हिस्सा लिया। बोकारो GGPS के ऋषभ राज झारखंड से चयनित 12 खिलाड़ियों में शामिल रहे, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। झारखंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया
उत्कृष्ट तालमेल, सशक्त सहनशक्ति एवं मैच के दौरान बेहतरीन संतुलन का परिचय देते हुए झारखंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अंततः चैंपियनशिप की उपविजेता घोषित हुई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर GGPS के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने ऋषभ राज को उनकी प्रशंसनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने ऋषभ के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आगे भी निरंतर चमकता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *