युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर| खेत से लौटते समय युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लुण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 मार्च की है। युवती के पिता खेत गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो युवती उन्हें ढूंढने निकली। रास्ते में जितेन्द्र गोड़ मिला। उसने युवती को अकेला देखकर पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी दी। फिर अपने खेत के पास बनी झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। 27 मार्च को पीड़िता ने लुण्ड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया पीड़िता का बयान लिया है। आरोपी की तलाश शुरू हुई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी 28 वर्षीय जितेन्द्र कुमार गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *