युवाओं को दी नई जिम्‍मेवारी, चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने कहा-

सिटी रिपोर्टर | रांची अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने अपनी गतिविधियां बढ़ाने के लिए युवाओं को जिम्मेवारी सौंपी है। रांची प्रेस क्लब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के युवा अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि युवाओं को प्रदेश में नई जिम्मेदारी दी जा रही है। गढ़वा से उपाध्यक्ष नितिन चंद्रवंशी, पलामू से अनिकेत कुमार, हजारीबाग से बिट्टू वर्मा, रांची से डॉ. अजीत कुमार और समीर कुमार का मनोरंजन किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रवंशी समुदाय को अभी तक राजनीतिक हिस्सेदारी उनकी भागीदारी के अनुसार नहीं मिला है। निश्चित रूप से यह निराशाजनक है। हमारा संगठन गांव-गांव जाकर चंद्रवंशियों के हक अधिकार की लड़ाई को तेज करेगा। युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चंद्रवंशियों को हौसला देने की आवश्यकता है। चंद्रवंशी अब जागरुक हो गए हैं। निश्चित रूप से हम लोग अब लड़कर अपना हक अधिकार लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेखा वर्मा, निर्मला सिंह, सरवन राम, सुजीत रवानी, अधिवक्ता परशुराम, रोहित चंद्रवंशी, राजेश कुमार, विनय चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सतीश कुमार, सोनू वर्मा, पवन चंद्रवंशी, रमन वर्मा, मनीष चंद्रवंशी, हरिकांत वर्मा समेत दर्जनों चंद्रवंशी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *