सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 की शुरुआत

रातू| थाना क्षेत्र के काठीटांड़ चौक के समीप ऑटो पर सवार पिर्रा निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह से बाइक सवार उचक्के मोबाइल झपटकर फरार हो गए। रविवार को सुबह 10.30 बजे प्रह्लाद कुमार सिंह काठीटांड़ चौक से पिस्का मोड़ जाने के लिए ऑटो में बैठे और मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक सवार पीछे से आए और चलते हुए ऑटो से काठीटांड़ चौक के पास फोन झपट कर तिलता चौक की ओर फरार हो गए। रांची| कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीसीएल में भी सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने की। अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े रहे। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सतर्कता केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाएं। अभियान के दौरान संगठन लंबित शिकायतों और मामलों का त्वरित निपटान, कर्मचारियों के क्षमता निर्माण के लिए विशेष कार्यक्रम, परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाली डिजिटल पहलें प्रमुख फोकस क्षेत्रों पर कार्य करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *