बारां| राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में युवा उद्यमियों व व्यवसायियों को नया उद्योग लगाने या पुराने काम को बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। इस लोन का पूरा ब्याज सरकार भरेगी। उद्योग व वाणिज्य विभाग के अनुसार इस योजना का उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने के बजाए नौकरी देने वाला बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत व्यक्तिगत आवेदक के साथ-साथ संस्थागत आवेदक जैसे एचयूएफ, सोसायटी, भागीदारी फर्म, एलएलपी फर्म व कंपनी भी पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


