जामताड़ा| पोसोई स्थित मुस्कान हॉस्पिटल की ओर से स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में हुई और सुबह से ही युवाओं का जुटान शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रजाउल अंसारी, हाशिम अंसारी, रफीक अंसारी सहित कई युवाओं ने बताया कि रक्तदान समाज और मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है एवं इससे कई जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। दाताओं ने भी पहली बार रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की दिशा में कदम बढ़ाया।


