युवाओं ने दी यातायात नियमों की जानकारी

भास्कर संवाददाता|पाली नेहरू युवा केंद्र पाली ने यातायात पुलिस के सहयोग से एक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नियमों की जानकारी दी।अभियान 23 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान में माय भारत, एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं ने चुंगी नाका चौराहे और नहर रोड पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में समझाया। उन्होंने गांधीवादी तरीकों का उपयोग करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने लोगों को जीवन के महत्व के बारे में बताया और दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने सभी युवाओं को स्वयंसेवा के लिए प्रेरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के भंवरसिंह राजपुरोहित, दीपशिखा, दीपमाला, सोनू, रवीना, गौतम, धनराज भाटी, भरत तोसावरा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *