युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव परिणाम जारी:प्रियंका माधुरी एक्का बनी रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस की महासचिव, कहा- मजबूती से उठाऊंगी युवाओं की आवाज

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव का परिणाम जारी किया गया। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए हुए चुनाव के बाद जारी परिणाम में प्रियंका माधुरी एक्का विजयी घोषित की गई। जहां उन्हें 3459 वोट मिले। जिस आधार पर उनका चयन महासचिव के लिए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि आप सभी की जीत है। सबके विश्वास और समर्थन से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज को मजबूती उठाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। वहीं जो दायित्व मिला है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *