करौली में आयोजित जिला युवा कांग्रेस की पहली जिला स्तरीय बैठक में राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष खेमसिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। मोहम्मद शाहिद ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विथ आईवाईसी ऐप की अवधारणा को कार्यप्रणाली में शामिल करने का सुझाव दिया। जिला अध्यक्ष खेम सिंह मीणा ने युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति प्रस्तुत की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। बैठक में राजस्थान युवा कांग्रेस के संभाग प्रभारी सीपी मीणा, जिला प्रभारी रविन्द्र मौर्य, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेंद्र मनेमा, पूर्व सभापति प्रतिनिधि करौली अमीनुद्दीन खान सहित हिंडौन विधानसभा अध्यक्ष फैजान खान और अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


