आलीराजपुर में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक और ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में पटेल फॉर्म हाउस, बोरखड़ में आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ना और आमजन की समस्याओं को सीधे नेतृत्व तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सीबी चौहान, प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी और जिला प्रभारी अरुण गुर्जर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज रही है। उन्होंने बताया कि ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान के जरिए गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। गांवों और पंचायतों में ही कांग्रेस की असली ताकत जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि गांवों और पंचायतों में ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। विधायक ने युवाओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की। जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सीबी चौहान ने कहा कि ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं की भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और आगामी समय में युवा कांग्रेस निर्णायक भूमिका में होगी। कांग्रेस की चुनावी सफलता की नींव प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत कार्यकारिणी ही कांग्रेस की चुनावी सफलता की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क करने और संघर्ष की राजनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सोनू वर्मा ने किया। अंत में, पुष्पराज पटेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान को जिले की हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा, जिससे कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त हो सके। अभियान के शुभारंभ की अन्य तस्वीरें…


