युवा कांग्रेस प्रभारी के खिलाफ राजीव भवन में फेंका पर्चा:लिखा- संगठन की दलाली बंद करो; कांग्रेस बोली- ये BJP की चाल

रायपुर के कांग्रेस भवन में 28 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने कुछ पर्चा फेंका। जिसमें युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ लिखा गया था। पर्चे में “अमित पठानिया मुर्दाबाद” और “युवा कांग्रेस में संगठन की दलाली बंद करो” जैसे नारे लिखे थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पर्चा किसने फेंका। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इसे भाजपा की चाल बताया। उनका कहना है कि अमित पठानिया की बढ़ती सक्रियता से भाजपा घबरा गई है और संगठन को बदनाम करने के लिए ये हरकत की गई है। जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट के बाद बढ़ी नाराजगी हालांकि, संगठन के अंदर ही कई लोग मान रहे हैं कि मामला भाजपा का नहीं बल्कि यूथ कांग्रेस की हाल ही में जारी जिलाध्यक्षों की लिस्ट से जुड़ी अंदरूनी नाराज़गी का है। कई कार्यकर्ता अपने या अपने समर्थकों के नाम सूची में शामिल न होने से असंतुष्ट हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि जब कुछ महीनों में यूथ कांग्रेस के चुनाव होने ही हैं, तो इतनी जल्दबाजी में लिस्ट जारी करने की कोई ज़रूरत नहीं थी। कई लोग इसे “कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने वाला फैसला” मान रहे हैं। 10 नवंबर को जारी हुई थी जिलाध्यक्षों की लिस्ट यूथ कांग्रेस ने 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। इनमें शामिल हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *