बेटे ने मामूली विवाद में मां की हत्या की:सारंगढ़ में खाना न मिलने पर हुआ विवाद, बेटे ने किया हमला; आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना खाना तैयार न होने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम मेकरा के छुईहा खार में हुई। यहां 60 वर्षीय रत्ना बरिहा अपने पति के साथ बाड़ी में काम कर रही थी और वहीं खाना भी पका रही थी। इसी दौरान उनका 35 वर्षीय बेटा लक्ष्मण बरिहा वहां पहुंचा और अपनी मां से खाना मांगा। खाना के लिए इंतजार करने के लिए कहा तो भड़का बेटा रत्ना बरिहा ने लक्ष्मण को बताया कि खाना अभी तैयार नहीं हुआ है और उसे इंतजार करने को कहा। इस बात पर लक्ष्मण बरिहा गुस्सा हो गया और उसने बन रहे खाने के बर्तन तोड़ दिए। जब मां ने उससे इस व्यवहार का कारण पूछा। क्रोधित लक्ष्मण ने चूल्हे के पास पड़ी जलाऊ लकड़ी उठाई और अपनी मां के सिर पर कई बार वार किए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान महिला की मौत घटना की सूचना चौकीदार के माध्यम से बरमकेला पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल रत्ना बरिहा को रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान रत्ना बरिहा की मौत हो गई। बरमकेला पुलिस ने शनिवार को आरोपी लक्ष्मण बरिहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जलाऊ लकड़ी भी जब्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *