सक्ती में घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तीन दिन बाद रायगढ़ से पकड़ा गया, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

सक्ती जिले में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र बरेठ (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 09, दर्रीपारा लवसरा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती का निवासी है। घटना के बाद से वह तीन दिनों से फरार था। यह मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 नवंबर की रात को हुई थी। पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपी पुष्पेन्द्र बरेठ उसके घर में घुस आया। उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसका मुंह बंद कर दिया, ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। दुष्कर्म का आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 28 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ में छिपा हुआ है। सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रापुसे) के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुष्पेन्द्र बरेठ को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *