युवा जिलाध्यक्ष शर्मा का किया अभिनंदन

भास्कर न्यूज| बाड़मेर मालाणी महादेव कांवड़ समिति बाड़मेर कमेटी सदस्यों ने ब्राह्मण महासभा नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा का श्रीमाली बगेची स्टेशन रोड पर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह में अतिथि के रूप में ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पीराराम शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, ब्राह्मण महासभा महिला जिलाध्यक्ष शोभा गौड़, ब्राह्मण महासभा युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा के सानिध्य में आयोजित किया गया। कांवड़ यात्रा की ओर किशोर भार्गव ने एडवोकेट राहुल शर्मा को साफा पहनाकर दिलीप तिवारी ने दुपट्टा पहनाकर, उगम सिंह सोलंकी अन्य कमेटी सदस्यों ने माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष पीराराम शर्मा ने आगामी परशुराम जयंती को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ दिलीप पालीवाल ने कहा कि यह दायित्व संगठन, सेवा और संस्कारों के संवर्धन का पावन अवसर है। नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा ने ब्राह्मण महासभा प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी की जाएगी। कार्यक्रम में एडवोकेट रेखा चण्डक, मोनिका जैन, मुस्कान जैन, कमल डांगरा, रेणुका गौड़, उगम सिंह सोलंकी, दिलीप माली, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, भूरसिंह दोहट, सुखदेव बजरंगी, रमेश सिंह, गोकुल चौधरी, जय सिंह राठौड़, दुर्गेश गौड़, संतोष शर्मा, भगवान दास, कालू शर्मा, कमल सिंघल, अशोक सैन, भवानी सिंह, देवीसिंह, हरीश, प्रदीप जोशी, रमेश दर्जी, ओम त्रिवेदी, प्रवीण शर्मा, दिनेश, संजय वासु, सवाई छुटवानी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *