राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आज से

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 से 26 जनवरी तक जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर वृहद कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर को जिला नोडल अधिकारी तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर को सहायक जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को जिला, उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक राष्ट्रगीत व वंदे मातरम् गायन, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, सोशल मीडिया अभियान, एलईडी स्क्रीन एवं होर्डिंग्स पर प्रदर्शन सहित वृहद आयोजन किया जाएगा। 24 को विद्यालयों व महाविद्यालयों में रंगोली, पोस्टर, चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, वंदे मातरम् रन अथवा बाइक रैली, सेल्फी कैंपेन, जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। 25 को सांस्कृतिक संस्थाओं में सामूहिक गायन, पराक्रम ऑन वंदे मातरम्, सेल्फी कैंपेन, जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 26 को वंदे मातरम् थीम पर आधारित कार्यक्रम, पुलिस बैंड से देशभक्ति गीतों पर आधारित बैंड वादन, शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, एलईडी स्क्रीन अथवा होर्डिंग्स पर प्रदर्शन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *