अमृतसर| भारत-पाक के बीच तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर यूथ वेलफेयर फैडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन प्रमोद भाटियां ने युवा वर्ग को जिला प्रशासन, जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना चाहिए। देश को युवा वर्ग की जरूरत है। खासकर गरीब, बुजुर्ग, मजदूर परिवारों के पास जाकर उन्हें हौसला देकर जरूरतों को पूरा करें। उन्होंने कहा खासकर वह परिवार जिनके बच्चे फौज में है उनसे जरूर मिले और उनको हौसला दे। भाटिया ने कहा प्रशासन, नेतागण, समाजसेवी संस्थाए, आगे आकर युवा वर्ग को अपना पूरा सहयोग दें। जिससे वह देश के प्रति अपनी सेवा दिल से कर सकें।


