युवा वर्ग समाज की ऊर्जा है : देवेंद्र प्रकाश

नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को ठाकुरगांव भाजपा मंडल की ओर से उतरवाहिनी नदी के तट में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज की ऊर्जा है, इसलिए उन्हें नशा से दूर रह कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में उत्पल शाहदेव, बिंटू शाहदेव, बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *