अमृतसर| युवा वैष्णो दल की ओर से माता जी की चौकी मेन बाजार गुरु नानक नगर मजीठा रोड में करवाई गई। प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि हर साल जागरण का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार माता जी की चौकी करवाई गई है। इसमें भजन गायक लविश लव द्वारा मां का गुणगान किया गया। आचार्य पवन शास्त्री जी द्वारा मंच संचालक किया गया। माता जी की चौ॑की में मां शारदा महेश्वरी देवा जी सुंदर नगर वाले विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के पंजाब प्रधान अनुज खेमका को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्शन लाल टीटा, समाज सेवक अश्वनी जोशी, गौरव वर्मा आदि मौजूद थे।


