श्री कृष्ण का स्वरूप मंदिर, बाजारों में लेकर घूमना धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ: त्रिवेदी

भास्कर न्यूज | अमृतसर हिंदू सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय महासचिव पंडित संदीप त्रिवेदी ने सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ रही एक नई प्रवृत्ति पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कुछ महिलाएं भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप लेकर मंदिरों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर घूमती दिखाई दे रही हैं, जो कि सनातन धर्म की परंपराओं और मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भगवान का स्वरूप केवल मंदिरों, पूजा स्थलों या धार्मिक अनुष्ठानों में ही स्थापित होना चाहिए, न कि फैशन या मनोरंजन के तौर पर सार्वजनिक रूप से लेकर घूमने के लिए। हिंदू सुरक्षा सेना ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रवृत्ति जारी रही तो संगठन प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *