बाड़मेर | माई भारत कार्यालय बाड़मेर की ओर से आयोजित अंतर युवा कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि बीएसएफ 51वीं वाहिनी के कमांडेंट योगेन्द्र पी नोटियाल ने कहा कि युवा पीढ़ी विकसित भारत की संकल्पना को साकार करें, ताकि हम सभी विकास में सहभागी बन सके। नोटियाल ने कहा कि प्लानिंग के साथ टीम भावना के साथ किया गया हर कार्य सफल होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को युवा पीढ़ी अपने दायित्व के साथ निभा रही है। युवा अपने साथ समाज और विकसित राष्ट्र के बारे में सोचे। विशिष्ट अतिथि उप वन संरक्षक सविता दहिया ने युवाओं को अपनी संस्कृति के साथ दूसरों की संस्कृति को सम्मान देने की बात कहते हुए युवाओं से वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने की अपील की।


