युवा स्वदेशी,स्वभाषा और स्वभूषा की भावना को आत्मसात करें:भीलवाड़ा में आयोजित युवा सम्मेलन में बोले भड़ाना-देश के युवा भी अपनी जिम्मेदारी को समझे

भीलवाड़ा में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यालय पर युवा सम्मेलन का आयोजन अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। स्वदेशी,स्वभाषा और स्वभूषा की भावना को आत्मसात करें युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने कहा कि पीएम मोदी के देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवाओं को संकल्प लेकर स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा की भावना को आत्मसात करना होगा। किसी भी देश की आर्थिक नीति जब तक स्वदेशी के आधार पर ना हो तब तक वो वो विकसित और आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। देश के युवा अपनी जिम्मेदारी को समझे इसी भावना से मोदी ने स्व और स्वदेशी की भावना के जागरण का काम किया है जिससे स्थानीय उद्योगों, कारीगरों, कलाकारों, मजदूरों को बढ़ावा मिल सके। देश की स्वनिर्मित कोरोना वेक्सीन, हथियार और सुरक्षा तकनीक इसके बड़े उदाहरण है। देश के युवा भी अपनी जिम्मेदारी को समझे और उन उत्पादों और उद्योगों को आगे बढ़ाने में योगदान देवे जिसमें भारतीयों का पसीना और पैसा लगा हो, जिनमें भारत की मिट्टी की खुशबू हो। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हितों पर किया कुठाराघात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सम्मेलन में कहा कि राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया चाहे पेपर लीक का मामला हो या परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का। किंतु प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद युवाओं को न्याय और उनका हक दिलाने का काम किया, जिसका नतीजा है कि दो वर्षों एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपर लीक करने वाले माफिया जेल की सलाखों के पीछे है। प्रत्येक युवा को संकल्प लेना होगा पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया ने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए जरूरी है कि इस देश का जनमानस और समाज स्वावलंबी बने। विधायक उदयलाल भडाना ने कहा कि जिले सक्षम और सशक्त युवा शक्ति पीएम मोदी के स्वप्न को साकार करने में अहम योगदान देगी। विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि प्रत्येक युवा को यह संकल्प लेना होगा कि हमें भारत के स्वाभिमान को प्रतिस्थापित कर देश को विश्वगुरु बनाना है। पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि युवाओं में वो शक्ति है जो असम्भव को संभव कर सकती है, इस शक्ति को राष्ट्र के विकास में लगावे। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर विधानसभा संयोजक शिवराज गुर्जर, प्रवक्ता अंकुर बोरदिया,सम्पत सुथार, लखन माली, ऊदल सिंह, चेतन वैष्णव, देवराज जाट, गजेन्द्र साहू, युवा मोर्चा महामंत्री अर्पित समदानी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाराशर, कुलदीप केडी, अतुल शर्मा, अजय यादव, पीयूष शर्मा, सुजीत मेवाड़ा, सीपी जोशी, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *