भीलवाड़ा | नगरीय विकास विभाग ने यूआईटी के कई अधिकारी व कर्मचारी इधर-उधर किए । यूआईटी कर्मचारी-अधिकारी संघ के अध्यक्ष व एलडीसी ओम मेहरा का तबादला एडीए अजमेर किया है। दिलीप जोशी का तबादला यूआईटी चितौड़गढ़ हुआ। उनके स्थान पर विजय चौहान को उदयपुर से व ज्योति सुवालका को कोटा विकास प्राधिकरण से यूआईटी में लगाया। इंजीनियर रविश श्रीवास्तव का तबादला यूआईटी में हुआ है। यहां से करण सिंह गिरनार को कोटा विकास प्राधिकरण में भेजा। यूआईटी में लगे जलदाय विभाग के एक्सईएन रामप्रसाद जाट को मांडलगढ़ एक्सईएन लगाया। उनकी जगह सुभाष जनागल (जलदाय) को पदोन्नति के बाद यूआईटी में लगाया। पीडब्ल्यूडी खंड भीलवाड़ा के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी को आरएसआरडीसी भीलवाड़ा यूनिट में लगाया। उनके साथ पर आरएसआरडीसी से संदीप झंवर को लगाया। अजमेर से अनिल धौलिया को क्वालिटी कंट्रोल में एक्सईएन लगाया।


