यूके का वीजा तो लगा नहीं, कर्ज ली रकम का दे रहा ब्याज

शहर में दो विभिन्न ट्रेवल एजेंसियों के मालिकों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पर्चा दर्ज हुआ है। पहला मामला ग्लोबल इमीग्रेशन के मालिक अमित मल्होत्रा पुत्र सुरिंदर मलोत्रा वासी फेज-1 दुगरी पर दर्ज हुआ है। जिसकी शिकायत थाना माडल टाउन में करमजीत सिंह जबल वासी जनता नगर डाबा रोड ने दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वह प्राइवेट कार ड्राइवर है। उसने ब्याज पर रुपए लेकर यूके का वीजा लगवाने के लिए आरोपी अमित मल्होत्रा से संपर्क किया था। साल 2024, फरवरी महीने 5 में उन्होंने 26 लाख रुपयों में यूके के वीजा की बात तय की थी। जिसके बाद शुरुआती काम को करते हुए 11.5 लाख रुपए आरोपी को दे दिए गए। जब विदेश भेजने की बात तय की थी तब आरोपी ने कहा था कि सिर्फ एक महीने के अंदर यूके का वीजा लगवा दिया जाएगा। लेकिन जून तक भी जब वीजा नहीं लगा तो पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे। जिस पर आरोपी अमित मल्होत्रा की तरफ से टालमटोल की जाने लगी। फिर आरोपी की तरफ से अपना दफ्तर ही बदल लिया गया। पीड़ित ने बताया कि ना तो वह विदेश जा पाया और ना ही उसके रुपए मिले हैं, बल्कि वह हर महीने उन रुपयों का ब्याज दे रहा है। बचत की रकम से बच्चों को विदेश भेजने का सपना चूर दूसरे मामले में थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने जैम ग्लोबल इमीग्रेशन कंसलटेंट के मालिक सुमित कुमार पुत्र विजय कुमार वासी संत विहार चूहड़पुर पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता चंडीगढ़ निवासी भोला ने बताया कि वह एक निर्देशक है। उनका अपना यूट्यूब चैनल है। वह गाने बनाने का काम करते हैं। उन्होंने अपने 5 सालों की बचत आरोपी ट्रेवल एजेंट को दी थी। 2023 में उन्होंने अपने बेटे और भतीजे को कनाडा में भेजना था। जिसके लिए उन्होंने वर्क परमिट का वीजा अप्लाई करने के लिए आरोपी सुमित कुमार से संपर्क किया। उस समय दोनों ने मिलकर 30 लाख रुपये में दोनों युवकों को कनाडा भेजने की बात तय की थी। इसके बाद पीड़ित की तरफ से 16 लाख रुपए आरोपी ट्रेवल एजेंट को दे दिए थे। जब वे वीजा लेने लुधियाना पहुंचे तो पता चला कि आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्हें ये भी पता चला कि आरोपी ने उनके साथ-साथ विभिन्न इलाकों के 8 लोगों के साथ विदेश भेजने की बात का लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने बताया कि उनके पास सिर्फ 11. 65 लाख रुपयों का ही बिल था। जिस वजह से पर्ची में इतने रुपयों की राशि दर्ज करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *