यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण एकता मंच ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर केन्द्र सरकार से यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है। साथ ही केन्द्र में ईडब्ल्यूएस के सरलीकरण एवं आगामी पंचाचत/निकाय चुनाव में इसे लागू करने की मांग भी की है। कानून को वापस नहीं लेने पर सवर्ण एकता मंच के लोगों ने आगामी दिनों में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी ने बताया कि यूजीसी एक्ट से सामान्य वर्ग के युवाओं को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ेगा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ेगा। इस एक्ट से सामान्य वर्ग के युवाओं को बिना किसी जांच एवं जानकारी के शिक्षा से वंचित किया जा सकता है, जिससे युवा का कैरियर बर्बाद हो जाएगा। यूजीसी एक्ट से युवाओं में सुरक्षा का अभाव, पूर्वाग्रह की आशंका, शिकायत तंत्र का दुरुपयोग, झूठे आरोप, प्रमाण का बोझ, योग्यता बनाम आरक्षण, कट ऑफ में भारी अंतर भी इस एक्ट से देखने को मिलेगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह भाया, भगवान शर्मा, डॉ. नगेन्द्र शर्मा, रविन्द्र सिंह, श्रीकिशन शर्मा, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश मित्तल, अशोक कुमार गुप्ता, गिर्राज प्रसाद गर्ग आदि उपस्थित रहे।


