यूजीसी के नियमों के विरोध में एक फरवरी को शहर बंद

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को प्रस्तावित अंबिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज ने अग्रसेन भवन में बैठक की। इसमें स्वर्ण फोरम की ओर से सर्वसम्मति से अग्रवाल सभा के सचिव संजय अग्रवाल (चिक्की साड़ी) को संयोजक नियुक्त किया। वहीं मुख्य संयोजक के रूप में विभिन्न समाजों से प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। इनमें क्षत्रिय समाज से शिवेश सिंह (बाबू), ब्राह्मण समाज से अनिल तिवारी, अग्रवाल समाज से शुभम अग्रवाल, कायस्थ समाज से अनिल सिन्हा, सिंधी समाज से अशोक नागवानी व केशरवानी समाज से विजय गुप्ता शामिल हैं। बैठक में आईबी तिवारी ने शांतिपूर्ण विरोध की अपील की। अनिल तिवारी ने कॉलेज विद्यार्थियों को आंदोलन में शामिल करने का सुझाव दिया। अतुल सिंह व शिवेश सिंह ने अपने उद्बोधन में यूजीसी के नए नियमों को समाज में विभाजनकारी बताते हुए सरकार की आलोचना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *