यूजीसी नियमों के समर्थन में प्रदर्शन:खैरलांजी में धरना, कटंगी में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा

बालाघाट जिले के खैरलांजी और कटंगी में शुक्रवार को यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन नियमों को तुरंत लागू करने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटाने की अपील की। खैरलांजी में यूजीसी नियमों के समर्थन में धरना दिया गया। वहीं, कटंगी में एससी, एसटी और ओबीसी सहित अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्यों ने रैली निकाली और एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। सभी प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग यूजीसी नियमों को लागू करना था। दरअसल, यूजीसी नियमों को लेकर समाज में पक्ष और विपक्ष में धड़े बंट गए हैं। इससे पहले, बालाघाट में सकल स्वर्ण समाज ने इन नियमों को ‘फांसी का फंदा’ बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की थी। जबकि दूसरा धड़ा, इसे एससी, एसटी और ओबीसी के हित में बताते हुए इसका समर्थन कर रहा है। कटंगी में यूजीसी के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. फारूख अंसारी ने दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए और जनगणना कॉलम में ओबीसी का कॉलम जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त, सरकार यूजीसी नियमों को लेकर लाए गए अध्यादेश को कानूनी रूप दे, उसे तुरंत लागू करे और सुप्रीम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से स्टे हटाने की कार्यवाही करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *