यूजीसी नेट: आफरीन सफल हिंदी विषय से पाई पात्रता

भास्कर न्यूज | रायगढ़ रायगढ़ मूल की आफरीन अख्तर ने यूजीसी नेट एनटीए असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता परीक्षा 2025‑26 (हिंदी विषय) उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से रायगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। आफरीन इससे पहले वर्ष 2019 में नेट और 2022 में जेआरएफ (हिंदी) उत्तीर्ण कर चुकी हैं। इसके अलावा वे एमपी सेट, सीजी सेट, सीजी टेट और एमपी टेट भी पास कर चुकी हैं। वर्तमान में वे वार्ड नंबर 18 धनपुरी, जिला शहडोल में निवासरत हैं और धनपुरी बॉयज स्कूल में हिंदी व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में आफरीन की यह निरंतर सफलता विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *